#viralpost: ऋषिकेश में सांडों की लड़ाई, स्कूटी सवार युवती की जान पर बन आई...!
ऋषिकेश में सड़क पर दो सांडों की लड़ाई के दौरान एक स्कूटी सवार युवती उनकी चपेट में आ गई। टक्कर के बाद युवती सड़क पर गिरकर घायल हो गई। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई।
इस घटना ने नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या शहर में घूम रहे आवारा सांडों को पकड़कर कांजी हाउस या किसी सुरक्षित स्थान पर रखने की कोई व्यवस्था नहीं है? आखिर नगर निगम कब ऐसे मामलों को लेकर गंभीर होगा?
#Rishikesh #Uttarakhand #ViralVideo #BullAttack #RoadSafety #Helmet #MunicipalCorporation #ऋषिकेश #सड़कसुरक्षा #pahadsamachar