भागलपुर 5 जून 2026 भागलपुर के बरारी घाट अवस्थित नियंत्रण कक्ष में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के कर कमलों से नाविकों के बीच चेक का वितरण किया गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव भी मौजूद थे, जिला पदाधिकारी ने नाविकों को निर्देशित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा 50 यात्री क्षमता वाले नाव के परिचालन हेतु पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया था तथा नाव परिचालन व्यय की राशि जिला प्रशासन द्वारा प्रदान करने हेतु कहा गया था। दो दिनों के अंदर ही राशि प्राप्त हो गई और 4 जून के संध्या से ही नाव परिचालन की राशि का वितरण चेक के द्वारा किया जा रहा है। लेकिन ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है की कुछ नाविक राशि नहीं मिलने का हवाला देते हुए अवैध रूप से राशि की वसूली यात्रियों से कर रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया पर भी उन्होंने बयान दिया है। जिन्हें आज राशि भी मिल गई है, अब यदि ऐसी शिकायत प्राप्त होगी की किसी नाविक ने अवैध रूप से किसी यात्री से राशि की वसूली की है तो उनके नाव को जप्त करते हुए उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
50 यात्रियों की क्षमता वाले योग्य नाव के
जो नाविक अपने नाव का पंजीकरण कराकर परिचालन करना चाहते हैं तो वे अपने कागजात नियंत्रण कक्ष में जमा करावें उनका पंजीकरण आधे घंटे में हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि छोटी नाव को इसलिए चलाने की अनुमति नहीं दी जा रही है की तेज हवा में नाव पलटने की संभावना रहती है।
इस अवसर पर, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क, श्री नागेंद्र कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री कुंदन कुमार, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था श्री राकेश कुमार रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री विकास कुमार, पुलिस उपाधीक्षक नगर श्री अजय कुमार चौधरी उपस्थित थे।
Dr Nawal Kishor
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
JEEVIKA Bihar
Bhagalpur Police
DM & Collector, Banka
19 views | Bhagalpur, Bihar | Jun 5, 2026