नई दिल्ली से बड़ी खबर
बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर लेकर एयरपोर्ट से निकले अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर के लिए हुए रवाना
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके आज एयरपोर्ट पहुंचने के बाद बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर हाथ में लेकर बाहर निकले। एयरपोर्ट परिसर से निकलते ही उन्होंने अपने समर्थकों के साथ जंतर-मंतर के लिए रवाना होने की घोषणा की।
मिली जानकारी के अनुसार, अभिजीत दीपके ने बाबा साहब अंबेडकर के विचारों और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा शुरू की है। उनके समर्थकों ने एयरपोर्ट के बाहर उनका स्वागत किया और नारेबाजी करते हुए जंतर-मंतर की ओर कूच किया।
बताया जा रहा है कि जंतर-मंतर पहुंचकर वे सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।
फिलहाल, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्
Korba, Korba | Jun 6, 2026