गुरुकुल महावीरी शिशु विद्या मंदिर, लखराँव (वार्ड नं. 4) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर *राधा-कृष्ण रूप-सज्जा प्रतियोगिता* का ऑनलाइन आयोजन किया गया।
रोहित सिंह शौर्या
विद्यालय के निदेशक राम प्रवेश प्रसाद ने बताया कि नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने घर पर ही राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में सज-धजकर अपनी तस्वीरें विद्यालय को भेजीं।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे -
*आराध्या, साक्षी, रोशनी, आंचल, सुंदरी, स्मृति, आर्यन, आराध्या कश्यप, सोहानी, कनक, श्रावणी, आयु भारती, सौम्या, महक, जस्सी, उत्कर्ष कश्यप, रूही, माही, आदित्य सिंह, पलक, दिव्या, ऋषिका (परी), यशस्वी, अविशा ,स्नेहा राज, नित्या दुबे, विहान, कार्तिक, अनुराग, मिताली राज सूर्या, चांदनी, ऋषभ, अदिति, लक्की, सृष्टि, आरोही, ऋषिराज यादव,ओमी और रियांश* शामिल रहे।
विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है और सभी बच्चों को पुरस्कृत करने की बात कही है।
Ziradei, Siwan | Sep 5, 2026