जमुई: जमुई में ट्रांसफार्मर के पास मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jul 4, 2026 जमुई शहर के श्री रामकृष्ण गौशाला के समीप बिजली ट्रांसफार्मर के पास शनिवार शाम 6 बजे।के करीब एक नवजात लड़के का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने कुत्ते के मुंह में शव देखकर उसे भगाया और पुलिस को सूचना दी। टाउन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। प्रारंभिक आशंका है कि नवजात का जन्म कहीं और हुआ था और शव यहां लाकर फेंका गया।