स्याना: तहसील क्षेत्र के ग्राम अलीनगर में उपमुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Siyana, Bulandshahr | Nov 17, 2026
तहसील क्षेत्र के ग्राम अलीनगर में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आगमन से पूर्व पुलिस अधिकारियों ने श्रीमद् भागवत स्थल पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंगलवार को एसपी सिटी व सीओ उपमुख्यमंत्री के आगमन से एक दिन पूर्व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।