शाहबाद: गढ़ी दरमियांनी मोहल्ले में बहन के यहां गई महिला को छत पर बंदरों ने दौड़ाया, जीने से गिरकर की महिला की मौत
कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी दरमियानी मोहल्ले में छत पर गई एक महिला को बंदरों ने दौड़ा लिया। डर की वजह से भागी महिला जीने से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल महिला को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला मलकापुर निवासी बेबी 52 वर्ष पत्नी मोनिस बेग मोहल्ला गढ़ी दरमियानी में अपनी बहन के यहां गई हुई थी।