शाहबाद: एगवां गांव के कोटेदार के पुत्र ने राशन लेने गये युवक को पीटा, युवक के आईं चोटें, कोतवाली में दी गई तहरीर
राशन की दुकान पर राशन लेने गए एक युवक को कोटेदार के पुत्र ने गाली गलौज करते हुए राशन देने से मना किया और पिटाई भी कर दी। घटना की लिखित तहरीर कोतवाली में दी गई है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम एगवां निवासी मोहन पुत्र गंगाराम के अनुसार कोटेदार निजामुद्दीन के यहां सुबह आठ बजे वह राशन लेने गया था। बकौल मोहन कोटेदार के पुत्र जलालू ने राशन देने से मना कर दिया।