शाहबाद: एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने जेठ पर बुरी नीयत से गोद में उठाने और विरोध करने पर लहूलुहान करने का लगाया आरोप
एक महिला ने अपने जेठ पर बुरी नजर रखने और अकेले देखकर उसे गोद में उठाने तथा विरोध करने पर सिर पर हमला करके लहू लुहान करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसकी तहरीर पर कार्रवाई नहीं की उल्टे उसके पति को थाने में बंद कर दिया।