शाहबाद: ब्लॉक सभागार में लाभार्थी संपर्क अभियान की बैठक संपन्न हुई, भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई की एक बैठक ब्लाक सभागार में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू ने की। इस मौके पर लाभार्थी संपर्क योजना को गति देने के लिए जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए।