छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां यातायात थाने में पदस्थ एक एएसआई (ASI) के बेटे चंद्रमणि रात्रे पर अज्ञात बदमाशों ने विवाद के बाद बोलेरो गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस जानलेवा हमले के बाद जब चंद्रमणि के दोस्तों ने बदमाशों का पीछा किया, तो आरोपियों ने घेराबंदी कर उनके एक दोस्त अरविंद राठौर का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने अरविंद को सुनसान जगह ले जाकर अधमरा होने तक पीटा और गंभीर हालत में छोड़ कर फरार हो गए।
पीड़ित युवक के अनुसार, बदमाशों ने वारदात के दौरान हवाई फायरिंग भी की और उससे एक लाख रुपये कैश, सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। इस पूरी घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो अलग-अलग केस दर्ज कर लिए हैं और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर बोलेरो और कार सवार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
#Chhattisgarh #Korba #CrimeNews #ChhattisgarhPolice #BreakingNews LawAndOrder KorbaNews FatafatNews
Korba, Korba | Jun 8, 2026