सूरजगढ़: सूरजगढ़ा में बैंकिंग संस्थाओं की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई
पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार गुरुवार को सूरजगढ़ा पुलिस अंचल में सभी थाना क्षेत्रों में बैंकिंग प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया.अपराह्न 12:40 बजे सूरजगढ़ा बाजार स्थित बैंक प्रतिष्ठान में पुलिस पदाधिकारी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर बैंक परिसर एवं आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया.