आज़मगढ़: आजमगढ़ में छठ घाटों पर खोया-पाया केंद्र व पुलिस सहायता बूथ, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
आजमगढ़ पुलिस ने छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी घाटों पर खोया-पाया केंद्र और पुलिस सहायता बूथ स्थापित किए हैं। सुरक्षा दिशा-निर्देश साउंड सिस्टम से लगातार प्रसारित हो रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में ये खास व्यवस्थाएं छठ पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए लागू हैं।