सांगोद क्षेत्र के बपावर में 26 फरवरी को बड़े विकास कार्यों की सौगात मिलने जा रही है। कार्यक्रम में ओम बिरला और हीरालाल नागर शिरकत करेंगे। प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के प्रस्तावित बपावर दौरे को लेकर रविवार को दोपहर 2बजे बपावर मंडी प्रांगण में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।