हरदोई: कसरांवा के निकट सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा,आधा दर्जन लोग घायल
Hardoi, Hardoi | Apr 26, 2024 हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के कसरांवा गांव के निकट सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से हरदोई के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।जंहा सभी का उपचार किया जा रहा है।