कोल: JN मेडिकल में घायलों से मिले सपा सांसद रामजीलाल सुमन, कहा- अपराधियों के मन मुताबिक काम कर रही है सरकार
Koil, Aligarh | May 28, 2025 अलहदादपुर में भीड़ ने गोमांस के आरोप में 4 लोगों की बेरहमी से पिटाई की। घायलों से मिलने समाजवादी पार्टी का एक डेलिगेशन आज अलीगढ़ पहुंचा। इस डेलिगेशन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने किया। रामजीलाल सुमन ने JN मेडिकल में घायलों से मुलाकात की और उनके परिजनों से बातचीत की है।