कोल: जवां सुमेरा मोड़ पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Koil, Aligarh | May 28, 2025 आपको बता दें दरअसल पूरा मामला जनपद अलीगढ़ के जवां क्षेत्र के सुमेरा मोड का है जहां पर दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा दिया इस घटना में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मंगलवार रात्रि की बताई जा रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान आकाश पुत्र मेघ सिंह निवासी रामपुर उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है।