कोल: हारनपुर कला में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Koil, Aligarh | May 28, 2025 हारनपुर कला गांव में बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। 42 वर्षीय रघुवीर सिंह किसान थे और खेती-बाड़ी करते थे। मंगलवार रात्रि वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे और घर नहीं पहुंचे। बुधवार सुबह पुलिस के माध्यम से रघुवीर की एक्सीडेंट में मौत की सूचना मिली।