कोल: कट्टीघरों के खिलाफ हिन्दू महासभा ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, अलहदादपुर मीट कांड में प्रशासन को बताया जिम्मेदार
Koil, Aligarh | May 28, 2025 हिंदू महासभा ने कलेक्ट्रेट में कट्टी घरों के खिलाफ प्रदर्शन किया है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडे व अन्य कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। हाथों में पोस्टर बैनर लेकर उन्होंने प्रदर्शन किया है। इस दौरान अलहदादपुर घटना का जिम्मेदार उन्होंने प्रशासन को ठहराया है। इस दौरान ज्ञापन एडीएम सिटी अमित भट्ट को दिया गया है।