पचरुखी: तरवारा कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को स्थानीय लोगों ने दिया ज्ञापन
तरवारा कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर स्थानीय अपलसंख्यक समुदाय के लोगों ने अपलसंख्याक कल्याण मंत्री बिहार को एक पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से यथा शीघ्र कब्रिस्तान की घेराबंदी कराने की मांग की है। मंगलवार को उक्त आशय की जानकारी देते हुए जदयू नेता अब्दुल करीम रिजवी ने बताया कि उम्मीद है कि जल्द ही कब्रिस्तान की घेराबंदी हो जायेगी।