पचरुखी: पचरुखी से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा
भाजपा युवा मोर्चा सिवान के जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल के नेतृत्व में मंगलवार को पचरुखी से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा शुरू होने से पहले पचरुखी प्रखंड परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। इसके बाद बाइक के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।