पचरुखी: करतालपुर गांव में युवक को चाकू मारकर किया घायल, सिवान सदर हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज
सिवान जिले के जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के करतालपुर गांव स्थित मकई के खेत में मंगलवार की संध्या एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घायल सोनू कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से सिवान सदर हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।