हरलाखी: हरलाखी पंचायत के एक गांव से नाबालिग लड़की का हुआ अपहरण, केस दर्ज
हरलाखी पंचायत के गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण के संबंध में अपहृता की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। हरिणे के भगवान दास, गुदर दास, जीतेन्द्र दास, वीरेंद्र दास सहित अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपियों को जल्द बरामद किया जाएगा।