हरलाखी: बोरहर व सोनई में छापेमारी कर खिरहर पुलिस ने 380 बोतल शराब जब्त कर तीन महिला सहित चार धंधेबाज को किया गिरफ्तार।
हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना पुलिस ने बोरहर व सोनई गांव में अलग-अलग छापेमारी कर 380 बोतल शराब जब्त कर तीन महिला सहित चार धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। खिरहर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया कि खिरहर थाना के पुलिस पदाधिकारी नागेंद्र कुमार के नेतृत्व में यह करवाई की गयी। गिरफ्तार चार धंधेबाजों में पति व पत्नी भी शामिल है।