हरलाखी: 15 दिवसीय परिक्रमा मेला यात्रा विश्वामित्र आश्रम बिशौल से जनकपुरधाम के लिए हुई विदा
मिथिला की विश्व प्रसिद्ध 15 दिवसीय परिक्रमा मेला यात्रा रविवार को हरलाखी प्रखंड के ऐतिहासिक विश्वामित्र आश्रम बिशौल से जनकपुरधाम नेपाल के लिए विदा हो गयी। जंहा सोमवार को अंतगृह परिक्रमा के बाद यह 15 दिवसीय परिक्रमा यात्रा सम्पन्न होगी। मिथिला में अंतगृही परिक्रमा करने के बाद ही रंगो का त्योहार होली पर्व मनाये जाने की परम्परा है।