हरलाखी: बाल विकास परियोजना कार्यालय हरलाखी द्वारा उमगांव बाजार में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
बाल विकास परियोजना कार्यालय हरलाखी द्वारा उमगांव बाजार में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पल्लवी कुमारी के नेतृत्व में निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली में प्रखंड के आंगनवाड़ी सेविका सहायिकाओं के साथ महिला पर्यवेक्षिका ने भी भाग लिया। रैली में लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर मतदान में भाग लेकर वोट करने की अपील की गयी।