हरलाखी: प्रखंड के विभिन्न गावों में होली पर्व को लेकर ग्रामीण युवाओं ने किया होलिका दहन
मधुबनी जिला के हरलाखी प्रखंड के विभिन्न गावो में रंगो का त्योहार होली की पूर्व संध्या पर होलिका दहन किया गया। जिसमें युवाओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। करुणा पंचायत के बेलाटोल में आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम में युवाओ ने होली के गीतों पर खूब नाचे गाये व झूमें। इसी तरह हरलाखी प्रखंड के विभिन्न गावों मे भी होलिका दहन समद जलाने का कार्यक्रम किया गया।