फतुहा: नदी थाना पुलिस ने सम्मसपुर मोहल्ला से 12 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया
Fatwah, Patna | Sep 11, 2026 नदी थाना पुलिस ने सम्मसपुर मोहल्ला से गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर 12 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब धंधेबाज सम्मसपुर का रहने वाला अभिजीत कुमार है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई है. लंबे समय से शराब के धंधेबाज अभिजीत कुमार इस धंधे में संलिप्त था। जिसे जेल भेजा दिया गया है