अशोक नगर: कमिश्नर ने ज़िला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली, विकास कार्यों में तेज़ी लाने के दिए निर्देश
अशोकनगर संभाग आयुक्त ग्वालियर संभाग मनोज खत्री ने शनिवार को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागभीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। कमिश्नर श्री खत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय-सीमा में पहुंचाना सुनिश्चित करें।