कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कस्बे के प्राचीन झाड़ेश्वर महादेव मंदिर में चार पहर की विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और पंचामृत अभिषेक किया। भक्तों ने रुद्राभिषेक किया और 'ओम नमः शिवाय' तथा महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। चार पहर की पूजा में पंचोपचार और षोडशोपचार वि