देवरी: देवरी नगरपालिका ने बाजार में 15 दुकानदारों से नॉन-बायोडिग्रेडेबल पॉलीथिन जब्त की
Deori, Sagar | Nov 7, 2024 नगर पालिका द्वारा देवरी नगर में दुकानदारों से पॉलिथीन जप्त की। गुरुवार दोपहर 3 बजे से नगर पालिका के राजस्व अमले द्वारा नगर के 15 दुकानदारों से नानग्रेडेबल 120 माइक्रोन से कम की पालीथीन जप्त की गई एवं जब्ती के बाद15 दुकानदारों से कुल 1050 रूपए का जुर्माना वसुला गया। दुकानदारों को आगे से इस तरह की पालीथीन उपयोग न करने के लिए हिदायत दी गई।