SSP कार्यालय पर गागलहेड़ी थाना क्षेत्र से आई शिकायत पर दो पक्षों के बीच जमकर शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे हंगामा हो गया। एक महिला ने दूसरी महिला को थप्पड़ मारा और दोनों पक्षों ने गंदी गालियां बरसाईं। हंगामा बढ़ता देख ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बीच-बचाव के लिए आगे आए। मौके पर मौजूद CO ने तत्काल महिला थाने की फोर्स बुलाई और सभी को हिरासत में ले लिया, जांच जारी है।