लालगंज: लालगंज में नई रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर हजारों लोगों ने निकाली रेल पथ यात्रा, शासन-प्रशासन से की मांग
आजमगढ़ में वाराणसी से गोरखपुर तक वाया लालगंज-आजमगढ़ रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक राजेश शुक्ला के आह्वान पर हजारों लोगों ने पैदल रेल पथ यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत देवगांव स्थित बुढ़ऊ बाबा मंदिर से हुई । जहां से लोग जिवली नहर तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे ।