बड़हिया: समाहरणालय में समन्वय समिति की बैठक, तीन माह में लंबित मामलों को शून्य करने का लक्ष्य
सोमवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी नीरज कुमार के अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. अपराह्न 5:10 बजे प्रेस ब्रीफ में दिए गए जानकारी के अनुसार एसी-डीसी विपत्र, CWJC/MJC, नीलम पत्र वाद,भूमि विवाद व अंतर विभागीय मामले के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया. 3 माह में लंबित मामलों को शून्य करने का लक्ष्य तय किया गया.