पटना:बिहार सरकार में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बुडको (BUDCO) के एमडी अनिमेष कुमार पराशर को नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वहीं, बिहार राज्य पथ विकास निगम के एमडी शीर्षत कपिल अशोक का तबादला कर उन्हें कॉम्फेड (COMFED) के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।