त्रिपुरा में तस्करों का BSF जवानों पर हमला, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 3 घायल*
त्रिपुरा के *बॉक्सनगर के आशाबाड़ी इलाके* में कथित तस्करों के एक समूह ने *BSF की 49वीं बटालियन* के जवानों पर अचानक हमला कर दिया। घटना में *असिस्टेंट कमांडेंट समेत तीन जवान घायल* बताए जा रहे हैं।
हमलावरों ने जवानों के साथ मारपीट की, सरकारी वाहन में तोड़फोड़ की और कथित तौर पर हथियार छीनने की भी कोशिश की। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त *BSF, पुलिस और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स* की तैनाती की गई है। पुलिस और BSF कथित CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और तलाश में जुटी हैं।
#tripura #bsf #attack #tripuradiaries #deoghartalks