सेवा संकल्प अभियान | जनसमस्याओं का मौके पर समाधान
नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा पुरैना के वार्ड क्रमांक 38, 39 एवं 40 के नागरिकों के लिए आयोजित सेवा संकल्प शिविर में कुल 135 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 129 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष 6 आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन कर नागरिकों से संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं मांगों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सेवा संकल्प अभियान — शासन की सेवाएं नागरिकों के द्वार, समस्याओं का त्वरित समाधान।
#सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_मेरा_योगदान #सेवा_सेतु_शिविर #sevasankalpabhiyan
1 views | Durg, Chhattisgarh | Sep 30, 2026