टोंक: पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ने सआदत अस्पताल का निरीक्षण किया, रामाश्रय वार्ड की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ने किया सआदत अस्पताल का निरीक्षण, रामाश्रय वार्ड की व्यवस्थाओं का लिया जायजा टोंक। नगर परिषद टोंक की पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ने सआदत अस्पताल पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान की भजनलाल सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए स्थापित किए गए रामाश्रय वार्ड का जायजा लिया।