📍केदारनाथ धाम में मानसून का असर, यात्रा की रफ्तार हुई धीमी
लगातार बारिश, भूस्खलन और यात्रा मार्ग पर बार-बार आ रही बाधाओं का असर अब विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा पर साफ दिखाई देने लगा है। जहां कुछ सप्ताह पहले बाबा केदार के दर्शन के लिए लंबी कतारें लग रही थीं, वहीं अब धाम में गिने-चुने श्रद्धालु ही पहुंच रहे हैं।
अब तक 14 लाख 14 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, लेकिन मानसून के चलते यात्रा की रफ्तार लगभग थम सी गई है। लगातार खराब मौसम के कारण श्रद्धालु यात्रा करने से बच रहे हैं और कई बार मार्ग बाधित होने से भी यात्रा प्रभावित हुई है।
प्रशासन और पुलिस लगातार यात्रा मार्ग की निगरानी कर रहे हैं तथा मौसम सामान्य होते ही यात्रा को सुचारु रखने के प्रयास जारी हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और मार्ग की ताजा जानकारी अवश्य लें तथा प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।
**#Kedarnath #KedarnathYatra #Monsoon #Rudraprayag #Uttarakhand #BabaKedar #CharDhamYatra #WeatherAlert**