Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh

रिमझिम बरसात के बीच श्री केदारनाथ धाम से आज शुक्रवार के संध्याकालीन आरती दर्शन हर हर महादेव जय श्री केदार🌹♥️🌹

MORE NEWS

मद्महेश्वर यात्रा मार्ग पर बढ़ा खतरा, बनातोली का अस्थायी लकड़ी पुल खतरे की जद में

लगातार हो रही बारिश के कारण द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम यात्रा मार्ग पर बनातोली में मोरखमा नदी पर बना लकड़ी का अस्थायी पुल खतरे की जद में आ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की आवाजाही ट्रॉली के माध्यम से कराई जा रही है।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश प्रसाद नैथानी ने बताया कि बढ़ते जलस्तर के कारण पुल असुरक्षित हो गया है। विभाग जल्द ही एक अन्य अस्थायी पुल के निर्माण का प्रयास करेगा, ताकि घोड़े-खच्चरों की आवाजाही भी सुचारु रूप से शुरू हो सके।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि मौसम और यात्रा मार्ग की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा पर निकलें तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।

**#Madmaheshwar #Ukhimath #Rudraprayag #Uttarakhand #Monsoon #Pilgrimage #WeatherAlert #CharDham #Devbhoomi**

मद्महेश्वर यात्रा मार्ग पर बढ़ा खतरा, बनातोली का अस्थायी लकड़ी पुल खतरे की जद में लगातार हो रही बारिश के कारण द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम यात्रा मार्ग पर बनातोली में मोरखमा नदी पर बना लकड़ी का अस्थायी पुल खतरे की जद में आ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की आवाजाही ट्रॉली के माध्यम से कराई जा रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश प्रसाद नैथानी ने बताया कि बढ़ते जलस्तर के कारण पुल असुरक्षित हो गया है। विभाग जल्द ही एक अन्य अस्थायी पुल के निर्माण का प्रयास करेगा, ताकि घोड़े-खच्चरों की आवाजाही भी सुचारु रूप से शुरू हो सके। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि मौसम और यात्रा मार्ग की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा पर निकलें तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें। **#Madmaheshwar #Ukhimath #Rudraprayag #Uttarakhand #Monsoon #Pilgrimage #WeatherAlert #CharDham #Devbhoomi**

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 24, 2026

📍केदारनाथ धाम में मानसून का असर, यात्रा की रफ्तार हुई धीमी

लगातार बारिश, भूस्खलन और यात्रा मार्ग पर बार-बार आ रही बाधाओं का असर अब विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा पर साफ दिखाई देने लगा है। जहां कुछ सप्ताह पहले बाबा केदार के दर्शन के लिए लंबी कतारें लग रही थीं, वहीं अब धाम में गिने-चुने श्रद्धालु  ही पहुंच रहे हैं।

अब तक 14 लाख 14 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, लेकिन मानसून के चलते यात्रा की रफ्तार लगभग थम सी गई है। लगातार खराब मौसम के कारण श्रद्धालु यात्रा करने से बच रहे हैं और कई बार मार्ग बाधित होने से भी यात्रा प्रभावित हुई है।

प्रशासन और पुलिस लगातार यात्रा मार्ग की निगरानी कर रहे हैं तथा मौसम सामान्य होते ही यात्रा को सुचारु रखने के प्रयास जारी हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और मार्ग की ताजा जानकारी अवश्य लें तथा प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।

**#Kedarnath #KedarnathYatra #Monsoon #Rudraprayag #Uttarakhand #BabaKedar #CharDhamYatra #WeatherAlert**

📍केदारनाथ धाम में मानसून का असर, यात्रा की रफ्तार हुई धीमी लगातार बारिश, भूस्खलन और यात्रा मार्ग पर बार-बार आ रही बाधाओं का असर अब विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा पर साफ दिखाई देने लगा है। जहां कुछ सप्ताह पहले बाबा केदार के दर्शन के लिए लंबी कतारें लग रही थीं, वहीं अब धाम में गिने-चुने श्रद्धालु ही पहुंच रहे हैं। अब तक 14 लाख 14 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, लेकिन मानसून के चलते यात्रा की रफ्तार लगभग थम सी गई है। लगातार खराब मौसम के कारण श्रद्धालु यात्रा करने से बच रहे हैं और कई बार मार्ग बाधित होने से भी यात्रा प्रभावित हुई है। प्रशासन और पुलिस लगातार यात्रा मार्ग की निगरानी कर रहे हैं तथा मौसम सामान्य होते ही यात्रा को सुचारु रखने के प्रयास जारी हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और मार्ग की ताजा जानकारी अवश्य लें तथा प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें। **#Kedarnath #KedarnathYatra #Monsoon #Rudraprayag #Uttarakhand #BabaKedar #CharDhamYatra #WeatherAlert**

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 24, 2026

कालीशिला में हृदयाघात से अचेत हुए गुजरात के श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट!!

जनपद रुद्रप्रयाग के कालीशिला क्षेत्र में शुक्रवार को एक श्रद्धालु के अचानक हृदयाघात से अचेत होने पर जिला प्रशासन, यूकाडा, डी.डी.आर.एफ., पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित समन्वय स्थापित करते हुए सफल राहत एवं बचाव अभियान चलाया। प्रतिकूल मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालु को सुरक्षित एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए देहरादून भेजा गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि  शुक्रवार दोपहर 12:34 बजे जिला पंचायत सदस्य कालीमठ श्रीमती सरोज राणा द्वारा सूचना दी गई कि कालीशिला में एक श्रद्धालु अचानक हृदयाघात के कारण अचेत हो गया है। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग ने तत्काल डी.डी.आर.एफ., पुलिस एवं 108 एम्बुलेंस को राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना किया।

डी.डी.आर.एफ. ऊखीमठ की टीम अपराह्न 3:26 बजे घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। इसके बाद हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग के लिए उपयुक्त स्थान का चयन एवं आवश्यक समन्वय किया गया।

इस दौरान क्षेत्र में लगातार बदलते मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण हेलीकॉप्टर को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं, दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में सुरक्षित लैंडिंग स्थल का चयन भी चुनौतीपूर्ण रहा। यूकाडा एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के समन्वित प्रयासों से अपराह्न 4:10 बजे फाटा से हेलीकॉप्टर कालीशिला के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु को सुरक्षित एयरलिफ्ट कर अग्रिम उपचार हेतु शस्त्रधारा, देहरादून भेजा गया।

रेस्क्यू किए गए श्रद्धालु की पहचान पर्वत भाई (44 वर्ष), निवासी गुजरात के रूप में हुई है। घटना के दौरान डी.डी.आर.एफ. टीम एवं स्थानीय लोग लगातार मौके पर मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कालीशिला में हृदयाघात से अचेत हुए गुजरात के श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट!! जनपद रुद्रप्रयाग के कालीशिला क्षेत्र में शुक्रवार को एक श्रद्धालु के अचानक हृदयाघात से अचेत होने पर जिला प्रशासन, यूकाडा, डी.डी.आर.एफ., पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित समन्वय स्थापित करते हुए सफल राहत एवं बचाव अभियान चलाया। प्रतिकूल मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालु को सुरक्षित एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए देहरादून भेजा गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12:34 बजे जिला पंचायत सदस्य कालीमठ श्रीमती सरोज राणा द्वारा सूचना दी गई कि कालीशिला में एक श्रद्धालु अचानक हृदयाघात के कारण अचेत हो गया है। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग ने तत्काल डी.डी.आर.एफ., पुलिस एवं 108 एम्बुलेंस को राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना किया। डी.डी.आर.एफ. ऊखीमठ की टीम अपराह्न 3:26 बजे घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। इसके बाद हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग के लिए उपयुक्त स्थान का चयन एवं आवश्यक समन्वय किया गया। इस दौरान क्षेत्र में लगातार बदलते मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण हेलीकॉप्टर को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं, दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में सुरक्षित लैंडिंग स्थल का चयन भी चुनौतीपूर्ण रहा। यूकाडा एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के समन्वित प्रयासों से अपराह्न 4:10 बजे फाटा से हेलीकॉप्टर कालीशिला के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु को सुरक्षित एयरलिफ्ट कर अग्रिम उपचार हेतु शस्त्रधारा, देहरादून भेजा गया। रेस्क्यू किए गए श्रद्धालु की पहचान पर्वत भाई (44 वर्ष), निवासी गुजरात के रूप में हुई है। घटना के दौरान डी.डी.आर.एफ. टीम एवं स्थानीय लोग लगातार मौके पर मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 24, 2026

द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर यात्रा मार्ग पर बनातोली का अस्थायी लकड़ी पुल खतरे की जद में,, 
श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता ,,

द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम यात्रा के आधार शिविर बनातोली में मोरखमा नदी पर बना लकड़ी का अस्थायी पुल लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण खतरे की जद में आ गया है। पुल के आसपास नदी का तेज बहाव होने से यात्रियों, स्थानीय ग्रामीणों तथा घोड़ा-खच्चर संचालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

मद्महेश्वर यात्रा पर प्रतिदिन  श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में बनातोली स्थित यह अस्थायी पुल यात्रा मार्ग की महत्वपूर्ण कड़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से मोरखमा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे पुल को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से पुल का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने तथा पूर्व में लगी ट्राली से आवागमन सुचारू करने की मांग की है।

द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर यात्रा मार्ग पर बनातोली का अस्थायी लकड़ी पुल खतरे की जद में,, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता ,, द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम यात्रा के आधार शिविर बनातोली में मोरखमा नदी पर बना लकड़ी का अस्थायी पुल लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण खतरे की जद में आ गया है। पुल के आसपास नदी का तेज बहाव होने से यात्रियों, स्थानीय ग्रामीणों तथा घोड़ा-खच्चर संचालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मद्महेश्वर यात्रा पर प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में बनातोली स्थित यह अस्थायी पुल यात्रा मार्ग की महत्वपूर्ण कड़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से मोरखमा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे पुल को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से पुल का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने तथा पूर्व में लगी ट्राली से आवागमन सुचारू करने की मांग की है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 24, 2026