महासमुंद: स्वराज माजदा ट्रक से 1725 किलोग्राम गांजा ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार, महासमुंद पुलिस ने दी जानकारी
थाना सिंघोड़ा पुलिस और साइबर सेल महासमुंद की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र निवासी आरोपी अविनाश महस्के और आरोपी संतोष पवार को स्वराज माजदा ट्रक से 1725 किलोग्राम गांजा ले जाते गिरफ्तार कर दोनों के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है । जब्त गांजा की कीमत 8 करोड़ 62 लाख 50 हजार रुपए है ।