महासमुंद: महासमुंद में अघोषित बिजली कटौती से परेशान किसानः विरोध में कलेक्ट्रेट का किया घेराव, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी।
महासमुंद जिले के खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में किसानों ने अघोषित बिजली कटौती और लो- वोल्टेज की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। समाधान की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया। घेराव के लिए किसानों ने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।