थाना क्षेत्र के दातीन गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर थाना में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। गुरुवार की शाम करीब 6 बजे धोरैया थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम पक्ष के बदामो देवी तथा दूसरे पक्ष की ओर से गंगो देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।