जहानाबाद: पटना में राजद विधायक के भाई से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
जहानाबाद विधायक राहुल कुमार के भाई रोहित कुमार से पटना के कंकड़बाग इलाके में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना हुई। बाइक सवार दो हेलमेटधारी बदमाशों ने कुछ ही सेकेंड में सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। कंकड़बाग थाना पुलिस फुटेज खंगालकर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है।