नवादा: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को दबोचा, मुफस्सिल थाना पुलिस की कार्रवाई
Nawada, Nawada | Sep 11, 2026 नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म से जुड़े मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपितों पर अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा उसे दिखाकर पीड़िता का कथित रूप से शोषण करने का आरोप है। मामले की शिकायत मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया।