रायबरेली: मोहम्मदपुर कुचरिया ग्राम के लखनऊ प्रयागराज हाईवे स्थित हनुमान मंदिर को प्रधान प्रतिनिधि और NHAI पर तोड़ने का आरोप
भदोखर थानाक्षेत्र के,मोहम्मदपुर कुचरिया ग्राम स्थित लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर पड़ने वाले,हनुमान मंदिर को तोड़े जाने पर,मंगलवार की रात को ग्रामीणों ने,ग्राम प्रधान प्रतिनिध व एनएचएआई के अधिकारियों पर तुड़वाने का आरोप लगाते हुए,गांव में ही जमकर धरना प्रदर्शन किया गया है।और नारेबाजी की गई,तथा मामले की शिकायत संबंधित थाना भदोखर में भी की गई है।