रायबरेली: कोतवाली नगर पुलिस ने सैदनपुर से अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मंगलवार दोपहर कोतवाली पुलिस ने अपहरण जैसे अपराध से दो अभियुक्त वांछित चल रहे थे। जिन्हें मुखबिर खास की सूचना के आधार पर सैदनपुर से गिरफ्तार किया गया। जिनके पास दो अवैध तमंचे 315 बोर एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस द्वारा अभियुक्तों पर कार्यवाही करते हुए धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है।