रायबरेली: दरियापुर कृषि विज्ञान केंद्र में जनपद स्तरीय पशुपालन से संबंधित 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ
मंगलवार दोपहर नेशनल लाइव स्टॉक मिशन योजना अंतर्गत भेड़ बकरी एवं सूकर से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें कार्यक्रम का उद्घाटन पशु शिक्षा अधिकारी डॉ अनिल कुमार तथा उप कृषि निदेशक विनोद कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पशुपालन की योजनाओं के निर्गत दिशा निर्देशों के क्रम बिंदुवार प्रकाश डाला गया।ऑनलाइन आवेदन के बारे मे भी बताया गया।