गोरखपुर: डीएम के हस्तक्षेप के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन झुका, जूनियर डॉक्टर ने मांगी माफी और दिया नया मोबाइल
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में जूनियर डॉक्टर और तीमारदारों के बीच हुए विवाद के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।जिला अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन बैकफुट पर नजर आया और दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया।जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के हरनई गांव निवासी शिवम पांडे अपने माता-पिता के इलाज के लिए