संतकबीरनगर में जिला अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुरू हुई। बैठक में सांसद, विधायकगण एवं जिले के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे उठाए। अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।